प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष संविधान का पाठ किया

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष दीपकसिंह गहलोत के नेतृत्व में 'जागो भारत जागो' अभियान के तहत मेडिकल कालेज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भारत के संविधान की प्रस्तावना व समता के अधिकार के अनुच्छेदों का पाठ किया गया। गहलोत ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर की आड़ में भारत के संविधान में वर्णित धर्म निरपेक्षता को अप्रत्यक्ष रूप से हटाने का काम किया है। कार्यक्रम में सचिव अभिलक्ष बारहठ, धर्मेंद्र व्यास, अर्पित सामरिया, अमित व्यास, ऐश्वर्या सोलंकी, अलका शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मनीष व्यास, रवि पंवार, प्रदीप जोशी शफी पठान सहित काफी संख्या में प्रोफेशनल्स उपस्थित थे।

संविधान का पाठ करते कार्यकर्ता।