महिला सशक्तिकरण से ही समाज आगे बढ़ेगा : शर्मा

लायंस क्लब के प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा ने लायंस क्लब जोधपुर सर्वदा की अधिकारिक यात्रा की और उसकी गतिविधियों से रूबरू हुए। उनके साथ उनकी प|ी मनीषा भी थी। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा क्लब द्वारा महिलाओं के लिए स्वरोजगार हेतु जो प्रोग्राम चलाये जा रहे है वह बहुत ही सराहनीय है क्लब की सदस्य प्रेमवती महिला को स्वरोजगार हेतु उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। पूर्व प्रांतपाल डॉ. डीएस चौधरी ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधन में कहा कि सर्वदा क्लब द्वारा अध्यक्ष लायंस सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, जागरुकता, पौधरोपण आदि क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। इस मौके क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष जया सोलंकी, सुरेश शर्मा, अविनाश शर्मा, डॉ. डीएस चौधरी, कमलेश कटियार, तरुण सोलंकी, अनुश्री वशिष्ट, देवी सिंह सिसोदिया, कमलेश कटियार, प्रेमवती, लवली गौड़, शेर सिंह सिसोदिया, वसीम अख्तर व संतोष मेहता मौजूद थे।